भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

थरा हल्के के पटवारी को लापरवाही पर हटाया गया, नया प्रभार राजवीर सिंह तोमर को सौंपा

220
Above News


अंबाह, मुरैना।अंबाह राजस्व विभाग में प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की है। अंबाह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा थरा हल्के के पटवारी महावीर करोरिया को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए अंबाह तहसील मुख्यालय में संलग्न कर दिया गया है।

यह कार्रवाई लगातार मिल रही जनप्रतिनिधियों की शिकायतों और शासन के महत्वपूर्ण कार्यों जैसे फार्मर आईडी निर्माण, माजरा-टोला संबंधी कार्यों में उदासीनता व लापरवाही को देखते हुए की गई है।

एसडीओ राजस्व द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पटवारी महावीर करोरिया की कार्यशैली से क्षेत्रीय किसानों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

वहीं, प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए जलका नगरा हल्के के पटवारी *राजवीर सिंह तोमर* को थरा हल्के का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, जिससे किसानों और ग्रामीणों को राजस्व से जुड़े कार्यों में कोई बाधा न हो।

प्रशासनिक सख्ती से यह संदेश साफ है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर अब तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper