भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

महासुखपुरा गांव में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

133
Above News

अंबाह (मुरैना):अंबाह जनपद के महासुखपुरा गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नेपाल सिंह तोमर (42 वर्ष)के रूप में हुई है, जो एक दिन पहले ही ग्वालियर से अपने पैतृक गांव आया था।

जानकारी के अनुसार, नेपाल सिंह ने मंगलवार रात खाना खाकर सोने चला गया था, लेकिन सुबह जब वह घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव गांव की पुलिया के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

मृतक के चचेरे भाई नरेश सिंहने बताया कि शव को मोहन गोस्वामी और अनिल चौहान की मदद से नीचे उतारकर अंबाह अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, नेपाल सिंह शराब का आदी था, जिससे मानसिक तनाव की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आत्महत्या के कारणों की तहकीकात कर रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper