भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मंडी के दस ने नए वजीर

966
Above News

हिमाचल प्रदेश (बेबाक शक्ति न्यूज से पीसी शर्मा)टीम बिंदल में मंडी के दस वजीर शामिल किए गए हैं। इन वजीरों में तीन महिलाओं को भी सगठानात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहली महिला महामंत्री के रूप में पायल वैद्य को बनाकर उनका सियासी कद बढ़ा है। इसी के साथ ही प्रियंता शर्मा और डाक्टर सीमा ठाकुर को टीम में जगह दी गई है। टीम बिंदल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को बराबर अधिमान देते हुए अपने-अपने समर्थकों को भी राज्य कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। मंडी और सुंदरनगर के भाजपा संगठनात्मक जिलों से सबंध रखने वाले दस भाजपाई टीम बिंदल की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में मंडी जिला से सबंध रखने वाले दो विधायक भी शामिल किए गए हैं। नाचन के विधायक विनोद कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सुंदरनगर के एमएलए राकेश जम्वाल को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ओएसडी रहे संजीव कटवाल को इस मर्तबा प्रमोट किया गया है, उन्हें भी महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। टीम बिंदल में पुरानी कार्यकारिणी में करसोग से संबंधित रहे बिहारी लाल शर्मा को महामंत्री से डिमोट करते हुए इस मर्तबा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडी से कुछ ऐसे चेहरे भी शामिल किए गए हैं, जिनको बिंदल का ही आशीर्वाद प्राप्त है।इनमें नवनियुक्त प्रवक्ता अजय राणा, सचिव डाक्टर संजय ठाकुर और उपाध्यक्ष बिहारी लाल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। मंडी भाजपा में जयराम ठाकुर का फिलहाल एक छत्र राज है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper