भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आगामी त्यौहारों में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नें कार्यपालिक दण्डाधिकारियेां की लगाई डियुटी

151
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. केदार सिंह ने 5 सितम्बर को मिलाद-उन-नबी एवं 6 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी गणेश प्रतिमा विसर्जन त्यौहार के दौरान जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियेां की डियुटी लगाई है। उन्होंने उप खण्ड दण्डाधिकारियेां को अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत थाना मुख्यालयों में शान्ति समिति की बैठक आयोजित करनें तथा मिलाद-उन-नबी एवं अनंत चतुर्दशी गणेश प्रतिमा विसर्जन के दिन जुलूस के निर्धारित मार्गों एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के निर्धारित स्थलों पर अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डियूटी लगानें तथा विसर्जन स्थल पर गोताखोरों की तैनादगी सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है।
अनुभाग सोहागपुर अंतर्गत उप खण्ड दण्डाधिकारी सोहागपुर, अनुभाग जयसिंहनगर अंतर्गत उप खण्ड दण्डाधिकारी जयसिंहनगर, अनुभाग जैतपुर अंतर्गत उप खण्ड दण्डाधिकारी जैतपुर, अनुभाग ब्यौहारी अंतर्गत उप खण्ड दण्डाधिकारी ब्यौहारी तथा तहसील सोहागपुर अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सोहागपुर, तहसील गोहपारू अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी गोहपारू, तहसील जयसिंहनगर अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी जयसिंहनगर, तहसील ब्यौहारी अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी ब्यौहारी, तहसील बुढ़ार अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बुढ़ार तथा तहसील जैतपुर अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी जैतपुर की डियुटी लगाई गई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper