बालक ,बालिका चयन प्रतियोगिता हेतु फुटबॉल टीम हुई रवाना

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– सहायक संचालक खेल,(एन आई एस) फुटबॉल कोच रईस अहमद ने जानकरी दी है कि मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69 वीं शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल 19 वर्ष आयु वर्ग, बालक ,बालिका चयन प्रतियोगिता का आयोजन सिरोंज (विदिशा) में 8 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित हो रहा है। उक्त प्रतियोगिता के लिए शिक्षा विभाग शहडोल संभाग की फुटबॉल टीम नर्मदा एक्सप्रेस से रवाना हुई। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल के आधार पर मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम का गठन किया जाएगा ,जो शालेय राष्ट्रीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता (जम्मू कश्मीर) श्रीनगर में 6 से 10 अक्टूबर 2025 तक भाग लेगी, इसी प्रकार बालिका वर्ग में (मणिपुर )इंफाल में नवंबर चौथे सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी । शहडोल संभाग टीम के प्रमुख प्रबंधक होंगे सुनील कुमार साकेत, प्रभारी प्राचार्य ,मैनेजर रहीम खान पीटीआई, कोच सीताराम सहिस, कुमारी शिवानी को नियुक्त किया गया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.