लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितम्बर को
===
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश शासन के संस्कृति संचालनालय द्वारा कलात्मक अभिव्यक्तियो को उजागर करने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उस्ताद अलाउदीन खॉ संगीत एवं कला एकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा सेवा पर्व पखवाड़ा अंतर्गत 25 सितम्बर को जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नोड़ल अधिकारी पंकज दुबे, संदेश नाट्य मंच ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 सितम्बर को प्रातः 10 बजे किया जाएगा।
प्रतियोगिता का निःशुल्क आयोजन दो आयु वर्ग में जूनियर आयु वर्ग 8 से 15 वर्ष एवं सीनियर आयु वर्ग 16 से 25 वर्ष में किया जा रहा है। आयु निर्धारिण की तिथि 01 जनवरी 2025 होगी। जिसके आवेदन पत्र सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति शहडोल, चरक सी.टी. स्कैन के बगल में, साइकिल दुकान के ऊपर, मेन रोड, शहडोल (म.प्र.) में प्राप्त किये जा सकते हैं, आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के लिए पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को क्रमशः 10000 रूपये, 5000 रूपये एवं 3000 रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी । प्रतियोगी को कम से कम 5 वर्ष से म.प्र. में रहने का प्रमाण-पत्र सांसद, विधायक, पार्षद अथवा शैक्षणिक संस्था के प्राचार्य द्वारा प्रमाणित कराकर प्रस्तुत करना होगा। लता मंगेषकर सुगम संगीत प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्र. मो. नं. 9893506049, 7999532480 अथवा कार्यालयीन समय में सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति शहडोल (चरक सी.टी. स्कैन के बगल में) साइकिल दुकान के ऊपर, मेन रोड, शहडोल (म.प्र.) से प्राप्त की जा सकती है व ऑनलाईन आवेदन के लिए मेल आईडी Ichaturvedi031@gmail.com है ।
Subscribe to my channel
Comments are closed.