भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दिल्ली में आयोजित हुआ प्रेरणा राष्ट्रभाषा पत्रकार सम्मान समारोह
जिला उमरिया के पत्रकार सतीश पांडेय हुए सम्मानित

616
Above News

शहडोल/उमरिया ।हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में “प्रेरणा हिंदी प्रचारणी सभा”के द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में “प्रेरणा राष्ट्रभाषा पत्रकार सम्मान” समारोह का आयोजन किया गया जहां संस्था द्वारा जिला मुख्यालय उमरिया के पत्रकार सतीश पांडेय को सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि संस्था का राष्ट्रीय कार्यालय गणेशपुरा, श्रीनगर, दिल्ली 35 में संचालित जो “हिंदी सेवा राष्ट्र सेवा” के सिद्धांत को लेकर देश भर में काम करती है।संस्था  द्वारा राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार एवं उसके संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रयास करने वालों को राष्ट्रीय स्तर पर समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाता है उसी के तहत यह समारोह लालकिला दिल्ली में आयोजित किया गया था जहां संस्था के प्रेरणा स्रोत डॉ धर्म प्रकाश बाजपेयी, संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मिश्रा (अजनबी) के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है जिसमें कहा गया है कि आपका राष्ट्रभाषा हिंदी के सम्मान के प्रति समर्पण भाव अतुलनीय एवं प्रेरणादायक है। हिंदी दिवस पर आपको सम्मानित करते हुए गौरवान्वित अनुभव करते हैं।
*शुभचिंतकों द्वारा दी जा रही बधाई*
श्री पांडेय को सम्मानित किए जाने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुई तो उनके शुभचिंतकों, इष्ट मित्रों द्वारा लगातार शुभकामनाएं एवं बधाई दी जा रही है जहां मीडिया जगत के लोगों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता, किसान मजदूर  नेता,व्यापारी नेता एवं राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा भी बधाई दी जा रही है जिसमें कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा सम्मान प्राप्त करना पूरे उमरिया जिले एवं विंध्य क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper