विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण
===

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम करने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर. के. सोनी द्वारा दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल नगर के राजस्थान स्वीट्स, पंजाब डेरी, हीरा स्वीट्स और प्रयाग मिष्ठान प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान संचालकों को उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्री रखने एवं मिलावट न करने की समझाइश दी तथा प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता की जांच हेतु लड्डू, पनीर, कलाकंद का सैंपल जांच हेतु लिया गया। जिसे खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.