भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज 50 दिन तक की शिकायतो का प्राथमिकता के साथ कराएं निराकरण- कलेक्टर
..

637
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


कलेक्टर ने समयावधि पत्रांे की समीक्षा की

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रो की समीक्षा की तथा पत्रों का जवाब समय-सीमा में देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आपने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की मानीटरिंग जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं करें तथा उन शिकायतों के निराकरण के जवाब संबंधित एल-1 अधिकारियों के माध्यम से दर्ज कराएं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेन्डेड नहीं रहे। आपने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाए। शिकायतों का निराकरण निम्नगुणवत्ता के साथ नहीं किया जाए।
कलेक्टर नें निर्देश दिए कि अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण हेतु मैदानी अमले को भी दायित्व सौंपे। अपने कहा कि जिन विभागों में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें कम संख्या में हैं, उन विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी शत-प्रतिशत शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें।
  बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper