कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
=—–

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम मढा निवासी मंगल कोल ने भूमि अर्जन की राशि वापस दिलाने, ग्राम खन्नौध निवासी शिवप्रसाद सिंह ने वन भूमि का पट्टा दिलावने, ग्राम कोनी निवासी रामवती यादव ने बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन को पुनः प्रारंभ कराने, न्यू हाउसिंग बोर्ड शहडोल निवासी अनूप सिंह ने समर्पित अवकाश एवं ग्रेजुएटी का भुगतान कराने, ग्राम पैलवाह निवासी रामधनी गुप्ता ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, अनूपपुर जिले के ग्राम बरगंवा निवासी द्रोपती गुप्ता ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, ग्राम चचाई निवासी अंजू पटेल ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, उमरिया जिले के ग्राम मकरा निवासी भगवान सिंह ने खेत तालाब में निमार्ण में किये गए कार्य का भुगतान कराने हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व मिनिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.