भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले में व्यापक रूप से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

453
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा अभियान के  तहत साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी
….

इस अभियान  का उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपायों से अवगत कराना और साइबर अपराधों से बचाव के लिए सशक्त बनाना है।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय शहडोल की छात्रों को सायबर संबंधी विविध जानकारियों एवं तथ्यों से अवगत कराया गया। छात्राओं को दैनिक इंटरनेट यूज के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के विषय में भी जागरुक किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को साइबर अपराधों के नवीनतम तरीकों, उनसे बचाव के उपायों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।
छात्रों कोे बताया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, ईमेल या संदेश पर क्लिक नहीं करें, अज्ञात स्रोतों से मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड नहीं करेंगे, अपने बैंक विवरण, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करें, किसी भी साइबर अपराध या ऑनलाइन धोखाधड़ी की तुरंत रिपोर्ट करने की शपथ दिलाई गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper