भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का भव्य स्वागत, रणजीत सिंह राणावत ने पेश की देहांत जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी

914
Above News

डबोक में युवा मोर्चा की ताकत का प्रदर्शन
वल्लभनगर /डबोक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर जी गोरा के उदयपुर आवागमन के दौरान डबोक पुलिया के नीचे युवा मोर्चा की शक्ति और संगठनात्मक एकजुटता का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। वल्लभनगर विधानसभा से जुड़े युवा नेता रणजीत सिंह राणावत गुपड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया
यह स्वागत कार्यक्रम दिनांक 18 जनवरी को शाम 5:00 बजे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और तख्तियों के साथ मौजूद रहे रणजीत सिंह जिंदाबाद”, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा जिंदाबाद और उदयपुर का एक ही किंग रणजीत सिंह जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा

कार्यक्रम के दौरान रणजीत सिंह राणावत ने भाजपा युवा मोर्चा उदयपुर देहांत जिला अध्यक्ष पद की अपनी दावेदारी मजबूती से प्रस्तुत की। वल्लभनगर विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने उनके प्रति संगठन में मजबूत समर्थन और लोकप्रियता को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
रणजीत सिंह राणावत गुपड़ा भाजपा के पुराने, निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वे वर्षों से संगठन के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में उनकी अहम भूमिका रही है। संगठनात्मक कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता के कारण वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में उनकी मजबूत पहचान बनी हुई है।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर जी गोरा ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। उन्होंने युवाओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस आयोजन से न केवल संगठन की एकजुटता का संदेश गया, बल्कि युवा मोर्चा उदयपुर देहांत की जिला इकाई को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper