भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आयुक्त श्रीमती गुप्ता ने शासकीय सेवकों को दिलाई मतदाता शपथ

163
Above News

शहडोल 23 जनवरी 2026-नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं लोक तंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आयुक्त कार्यालय में शासकीय सेवकों को मतदाता शपथ दिलाई कि ‘‘ हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे‘‘। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश सहित अन्य आयुक्त कार्यालय  परिसर में लगने वाले विभिन्न कार्यालयों के शासकीय सेवकों ने मतदाता शपथ ली।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper