भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विवादित बोल पर हंगामा: भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन के खिलाफ लामबंद हुई महिलाएं और कांग्रेस, थाना प्रभारी से कार्रवाई की अपील।

1,747
Above News



अंबाह। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन द्वारा कथित रूप से महिलाओं पर की गई अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और महिला पार्षदों ने अंबाह थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान महिला पार्षद ललिता अतेंद्र सखवार, श्वेता सखवार सहित अन्य महिलाओं के साथ पार्षद जय राजोरिया, पार्षद सुनील सखवार, जगन्नाथ कुशवाहा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उमा चरण कटारे, महुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेर तोमर, बृज किशोर सखवार, देवेंद्र सकवार, वीरेंद्र सखवार, भागीरथ प्रजापति, राम बहादुर प्रजापति, सोनू सकवार, भूरा तोमर, मनीष तोमर, सरदार तोमर सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां सामाजिक मर्यादा के खिलाफ हैं और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper