भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बुढ़ार जनपद पंचायत  के सेक्टर-2 में एक दिवसीय प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

1,713
Above News

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर


– मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद  के तत्वाधान में बुढ़ार जनपद पंचायत के सेक्टर-2 ग्राम पकरिया में एक दिवसीय प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।  जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री विवेक पाण्डेय द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान की परिकल्पना, स्वैच्छिक सामूहिकता एवं स्वावलंबन  के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि  स्वैच्छिक संस्थाओ के गठन का उदेश्य  विभिन्न चरणो में ग्राम विकास के अवधारणा को  अमलीजामा पहनाना है। शासन द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा समाजिक कार्याें के उत्तरदायित्वो का निर्वहन करना  प्रमुख उदेश्य है। इस अवसर पर प्रस्फुटन समितियो  के दस्तावेजीकरण  के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में  प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।
प्रशिक्षण में सरपंच ग्राम पंचायत पकरिया श्रीमती रेखा चैधरी, समाजसेवी श्री अर्जुन सोनी, नवांकुर समिति के श्रीमती मीनू जैन, प्रशिक्षक श्री चंद्रशेखर वर्मा,पूर्णिमा मुखर्जी सहित प्रस्फुटन समिति के सदस्य नवांकुर सखी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper