आम आदमी पार्टी कार्यालय का होगा उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर रहेगें उपस्थित

भोपाल/शहडोल आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आगामी 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को सुबह 11 बजे भोपाल में नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। यह कार्यालय सोनागिरी, रायसेन रोड स्थित बाटा शोरूम के ऊपर स्थापित किया गया है। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जितेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह में प्रदेश के सभी उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, सचिवगण, मुख्य विंग सहित विभिन्न विंग्स के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। प्रदेश प्रभारी द्वारा हाल ही में संगठन विस्तार के तहत कई नवनियुक्त सह-प्रभारियों को अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम के दौरान सभी जोन के प्रदेश पदाधिकारी अपने-अपने सह-प्रभारियों और प्रदेश प्रभारी से मुलाकात कर आगामी संगठनात्मक रणनीति और प्रदेश में पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे।नए प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन को पार्टी संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी। यह जानकारी अनूप शर्मा, शहडोल जोन प्रभारी, आम आदमी पार्टी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग द्वारा दी गई।
Subscribe to my channel
Comments are closed.