भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सफलता की कहानी
तरन्नू बी को मिली साइकिल, विद्यालय पहुंचना हुआ आसान
====

110
Above News

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर


– “हर बच्चा पढ़े और आगे बढ़े” के संकल्प के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क साइकिल वितरण, गणवेश, स्कूटी वितरण एवं पाठ्य सामग्री जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ये सुविधाएं न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करती हैं, बल्कि उनकी पढ़ाई में रुचि भी बढ़ाती हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु आवास सहायता योजना, छात्रवृत्ति एवं बस सुविधाएं भी निरंतर प्रदान की जा रही हैं।
शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम कल्याणपुर निवासी तरन्नू बी को निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल प्रदान की गई। अब तरन्नू बी के लिए विद्यालय आना-जाना पहले की अपेक्षा में काफी आसान हो गया है।
तरन्नू बी ने बताया कि वह शासकीय रानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। पहले विद्यालय पहुंचने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब साइकिल मिलने से समय की बचत हो रही है और पढ़ाई में अधिक ध्यान दे पा रही हैं।
उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper