भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पंचायत से पार्लियामेंट तक सुनिश्चित हो रही नारी शक्ति की भागीदारी – विधायक

127
Above News

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर



नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शहडोल 13 अप्रैल 2026- जिला स्तरीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम जिला  पंचायत के सभागार में आयोजित किया गया। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शुभारंभ  विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ पंचायत से पर्लियामेंट तक नारी शक्ति की भागीदारी सुनिष्चित हो रही है।

       उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं प्रदेष के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्षन में प्रदेष में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर देश और समाज से सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है, महिलाएं पायलट, डॉक्टर, राजनीतिक, प्रषासनिक अधिकारी जैसे अन्य क्षेत्रो में पुरूषो के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ रही है।
    जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी उपस्थिति में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली रूप देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, सीईओ जनपद पंचायत श्री गलैक्सी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अखिलेश मिश्रा, परियोजना अधिकरी श्री आनंद अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper