भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जनगणना 2027 के तहत ब्यौहारी जनपद पंचायत में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित

104
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– शहडोल जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत क्षेत्र में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकृत (हाउस लिस्टिंग) एवं स्व-गणना के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना कार्य को सुचारू, सटीक एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, परिवारों की सही पहचान, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही, स्व-गणना की प्रक्रिया के अंतर्गत नागरिकों द्वारा स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षण में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी प्रगणक अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर निर्धारित प्रारूप के अनुसार जानकारी संकलित करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचते हुए पारदर्शिता एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें।
अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिससे प्राप्त आंकड़े शासन की योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायक होते हैं। अतः सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें।
     प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं चार्ज अधिकारी श्री भागीरथी लहरे, संबंधित अधिकारी, मास्टर ट्रेनर एवं जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper