भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मैगी को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ खड़ा

37
Above News

हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)मैगी को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ शिकायतों में मैगी के पैकेट में कीड़े या लार्वा मिलने का दावा किया गया, जिसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नेस्ले इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नियामक संस्था ने कंपनी से विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR), विक्रेताओं की जानकारी और आंतरिक गुणवत्ता जांच से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।

हालांकि, नेस्ले इंडिया ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे भ्रामक हैं। कंपनी के अनुसार, आंतरिक जांच और FSSAI-मान्यता प्राप्त स्वतंत्र प्रयोगशालाओं में किए गए परीक्षणों में किसी भी प्रकार के कीड़े या संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई और उत्पाद गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया।

इस खबर का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला, जहां नियामकीय जांच की खबर सामने आने के बाद नेस्ले इंडिया के शेयरों में करीब 3.29% की गिरावट दर्ज की गई। अब सभी की नजरें FSSAI की आगे की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper