भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अवैध खनिज परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण के 97 प्रकरणों में 29.02 लाख रुपये की राशि अधिरोपित
….

65
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देश पर लगातार जारी है कार्यवाही

:- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खनिज विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विभाग के संयुक्त दलों द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रेत परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन के 87 प्रकरणों में कुल 25,89,232 रुपये की राशि अधिरोपित की गई है। वहीं अवैध कोयला उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के 10 प्रकरणों में 3,12,823 रुपये की राशि अधिरोपित की गई है। इस प्रकार जिले में कुल 97 प्रकरणों में 29,02,055 रुपये की राशि अधिरोपित की गई है।

रेत संबंधी प्रकरणों में 28 मार्च 2026 को ग्राम नरवार (तहसील सोहागपुर) में 30 घनमीटर खनिज रेत का विनष्टीकरण किया गया। 12 मई 2026 को ग्राम टिहकी (तहसील जयसिंहनगर) में 24 घनमीटर रेत जब्त की गई। 27 मई 2026 को तहसील ब्यौहारी के ग्राम मनटोला एवं भमरहा में अवैध भंडारित 200 घनमीटर रेत का विनष्टीकरण किया गया। 29 मई 2026 को ग्राम डोंगरीटोला (तहसील जैतपुर) में चार स्थानों पर अवैध भंडारित रेत का विनष्टीकरण किया गया। 5 जून 2026 को ग्राम बिरोड़ी एवं पैरीबहरा में कुल 105 घनमीटर रेत का विनष्टीकरण किया गया। वहीं 12 जून 2026 को ग्राम जमोड़ी एवं नौढिया (तहसील ब्यौहारी) में 200 घनमीटर अवैध भंडारित रेत का विनष्टीकरण किया गया।
कोयला संबंधी मामलों में 8 अप्रैल 2026 को ग्राम कुम्हारी (तहसील जैतपुर) में अवैध उत्खनन के दौरान एक जेसीबी मशीन जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। 11 मई 2026 को ग्राम लालपुर में एक जेसीबी एवं एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। 9 जून 2026 को ग्राम केशवाही क्षेत्र में अवैध उत्खनन से बने चार बड़े गड्ढों को भरवाकर उत्खनन को बाधित किया गया। 14 जून 2026 को ग्राम बटुरा (तहसील बुढार) में संयुक्त कार्रवाई के दौरान 10 टन कोयला जब्त किया गया। इसके बाद 18 जून 2026 को पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बटुरा में लगभग 80 टन अवैध उत्खनित कोयला जब्त किया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  कार्यवाही की जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper