भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुढार में हुआ भव्य आयोजन, विधायक जयसिंह मरावी रहे मुख्य अतिथि

53
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट



-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुढार में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जैतपुर विधायक  श्री जयसिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक श्री मरावी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया तथा सभी को नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लेते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper