भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की
===

34
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


–  कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रो से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए।
      जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर निवासी सिम्मु बैगा ने  सीमांकन  की कार्यवाही करने, ग्राम पठारी निवासी संभलकिशोर साहू ने  कृषि भूमि का पट्टा दिलाने, ग्राम सिंगापुर निवासी लल्लू विश्वकर्मा ने सीमांकन करने, ग्राम अमहाटोला  निवासी सुनीता साकेत ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने,अनूपपुर जिले के ग्राम दुलरी निवासी अवैध निर्माण व बाउंड्री निर्माण को रुकवाने, ग्राम फुनुगा निवासी श्याम काली पटेल ने नक्शा सुधरवाने,उमरिया जिले के ग्राम देवगवा निवासी यूनुस खान ने कृषि कार्य हेतु खाद बीज उपलब्ध करवाने के संबंध में आवेदन दिए।

कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह सहित संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper