भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विधायक ने 524 मेधावी छात्र-छात्राओ को किया सम्मानित 
—-

47
Above News

Vikas Sachdev division reporter

सम्मान और प्रोत्साहन, विद्यार्थियो के आत्मविश्वास को करता है मजबूत- विधायक
—

– विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के सोहागपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के 524 मेधावी छात्र-छात्राओं का संदीपनी विद्यालय, छतवई में सम्मान  किया।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इन प्रतिभावान विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उपलब्धियों को प्रोत्साहन देते हुए प्रशस्ति-पत्र, स्कूल बैग एवं ट्रॉफी भेंट करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों की शिक्षा, प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह छोटा-सा सहयोग उनके सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बने, यही भावना है।

विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान और प्रोत्साहन मिलना उनके आत्मविश्वास को मजबूत करता है तथा उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर सहायक आयुक्त श्री आनंद राय सिंहा, विद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper