भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जन विश्वास अभियान के शिविर में पहुंचे जिला पंचायत CEO और पुलिस अधीक्षक, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

189
Above News

विकास सचदेव डिवीजन रिपोर्टर 🖋️

📰 बेबाक शक्ति NEWS – शहडोल

📍 ग्राम एंताझर में आयोजित शिविर में समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम एंताझर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

🤝 जन विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है।

✍️ बेबाक शक्ति NEWS – शहडोल

📞 खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। मो. 94251 82505

#Shahdol #शहडोल #जनविश्वासअभियान #मुख्यमंत्रीजनविश्वासअभियान #Sohagpur #जनसमस्यानिवारण #MadhyaPradesh

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper