भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दीपावली दूसरों के जीवन में खुशियाँ बाँटकर मनाएँ : कलेक्टर

223
Above News

आदित्य सिंह राणा शहडोल- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने दीपावली पर्व के अवसर पर जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी है। शुभकामना संदेश में कलेक्टर ने कहा है कि दीपावली का पर्व दूसरों के जीवन में खुशियां बांटकर मनाएं, दीपावली, ऐसा पर्व है जिसका आध्यात्मिक और व्यवहारिक दोनों दृष्टियों से बहुत महत्व है। यह खुशियाँ बाँटने का पर्व है। इसे दूसरों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाकर मनाएँ।
कलेक्टर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। देश में मौसम के अनुसार उत्सवों और पर्वों का आयोजन किया जाता है। त्योहार आज की व्यस्त जिंदगी में परिजन के साथ मिलकर खुशियाँ मनाने का मौका देते हैं। यह हमारी परम्पराओं और सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी में हस्तांतरित करने का भी अवसर है।
कलेक्टर ने कहा कि रांगोली में स्वच्छता, जल, पर्यावरण-संरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश बहुत गहरे और महत्वपूर्ण है। इसलिए रंगोली बनाते समय इसका विशेष ध्यान रखें कि दीपोत्सव तथा इन सभी का संदेश भी लोगों तक अवश्य पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि दीपावली पर्व में पर्यावरण प्रदूषण का भी विशेष ध्यान रखा जाए और ऐसे पटाखों का उपयोग करें जो पर्यावरण को कम प्रदूषित करें, क्योंकि स्वच्छ वायु एवं जल हमारे जीवन का आधार है।
कलेक्टर ने कहा कि दीपोत्सव में मिट्टी के बने दीए खरीदें, जिससे आत्मनिर्भर भारत के तहत छोटे-छोटे कामगार आर्थिक रूप से मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है दीपोत्सव का महापर्व बनाते वक्त कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन अवश्य करें तथा कोविड-19 दोनों डोज अवश्य लगवाएं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper