भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विधिक जागरूकता हेतु निकाली गई प्रभात फेरी,अपर सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झण्डी।

207
Above News

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार ’’आजादी के अमृत महोत्सव’’ के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आज जिला न्यायालय परिसर ए.डी.आर सेंटर शहडोल से अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री अनूप त्रिपाठी ने प्रभात रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, प्रभात फेरी में लोगों को विधिक जागरूकता हेतु एडीआर सेंटर से जय स्तंभ चौक तक निकाली गई। प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता के बारे में आमजन को जागरूक करना है, कोई भी न्याय पाने से वंचित न रह जाये इसी उद्देश्य को लेकर वृहद प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । श्री त्रिपाठी ने नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी तथा योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।


प्रभात फेरी में जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, प्रिया सिंह बघेल, अलोक सोंधिया, रितिकदास मिश्र, सूबेदार श्री अभिनव राय, एन.सी.सी. के कैडेटगण, एन.एस.एस. के स्वयं सेवक, स्कूली छात्र-छात्राएं, पैरालीगल वालेंटियर्स, नगरपालिका विभाग, यातायात विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, शिक्षा विभाग, अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल कर्मचारीगण उपस्थित थे एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper