भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वैक्शीनेशन महा-अभियान के संबंध में सेक्टर अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

220
Above News

ब्यूरो शहडोल-प्रभारी कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि वैक्शीनेशन कार्य में किसी प्रकार की उदासीनता एवं कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। सभी सेक्टर अधिकारी अपने निर्धारित सेक्टरों में जाकर वैक्शीनेशन कार्य की पूर्व तैयारियां पूर्ण कराएं तथा वैक्शीनेशन कार्य में गति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने क्षेत्रांतर्गत अनुभाग एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर सभी 18 वर्ष से उपर के नागरिकों को टीकाकरण कराएं, इसके लिए ब्लाक स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करते हुए टीकाकरण महाअभियान के पूर्व ड्यू लिस्ट लेकर घर-घर दस्तक देते हुए उनका टीकाकरण कराया जाएं। वृद्धजन एवं दिव्यांगजन जो टीकाकरण स्थल पर नही आ पाते उनकों आवश्कतानुसार वैक्सीनेशन कराने में सहयोग प्रदान करें । ग्राम पंचायतों के जिन ग्रामों में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे है, एक दिन पूर्व मुनादी, माइकिंग आदि द्वारा सघन प्रचार-प्रसार किया जाएं। खेत खलिहानों में किसानो मजदूरों का वैक्शीनेशन स्थल पर पहॅुचकर किया जाएं। उक्त निर्देश प्रभारी कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने आज वैक्शीनेशन महाअभियान 17 नवम्बर के पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने जिला कंट्रोल प्रभारी को निर्देशित किया ब्लॉक बार टीम बनाकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, खंड चिकित्सा अधिकारी आदि से चर्चा करें और सेक्टर में सेक्टर अधिकारियों की उपस्थित एवं ग्राम स्तरीय टीम की उपस्थिति से समय-समय पर अवगत कराएं। साथ ही वैक्शीनेशन का अपडेट से प्रति घण्टें अवगत कराना सुनिश्चित करें। बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने अनुपस्थित रहने वाले सेक्टर अधिकारी जो वर्चुअल माध्यम से भी मीटिंग में शामिल नही हुए है उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि राशन के दुकान संचालक तथा सहकारी समिति के प्रबंधक सक्रिय रूप से इस महाअभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। खाद उठाव करने वाले किसानो एवं राशन की दूकानों में राशन लेने वाले हितग्राहियों के टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करें और उन्हें टीकाकरण के लिए समझाईस देकर उनका टीकाकरण कराएं। साथ ही पंजी भी संधारित करें।
बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने कहा सभी अधिकारियों के समन्वय, सहयोग एवं कर्तव्यपराणयता से ही शत-प्रतिशत वैक्शीनेशन लक्ष्य पूर्ति संभव हो सकेगा। इसके लिए मिशन के लिए कार्य करें। प्रभारी कलेक्टर ने बैठक में सविल सर्जन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र शहडोल में पूर्व की भांति सक्रिय सहभागिता निभाते हुए टीकाकरण कराएं। इसके लिए वार्ड प्रभारियों की ड्यूटी लगाते हुए उन्हें निर्देशित करें कि शत-प्रतिशत द्वितीय डोज टीकाकरण से वंचित लोगो का टीकाकरण कराएं।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री नरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी डॉ0 एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डॉ0 जी.एस. परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री ममता मिश्रा सहित जिले के समस्त सेक्टर अधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से अन्य सेक्टर अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper