भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अपर कलेक्टर ने किया गोहपारू क्षेत्र के विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण।

200
Above News

ब्यूरो शहडोल-जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत वैक्सीनेशन सेंटर बरमानिया, चुहिरी एवं लेदरा सहित अन्य वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर में कोविड वैक्सीनेशन कराने आए हुए लोगों को वैक्सीनेशन का महत्व समझाते हुए कहा कि मानवता के इस पुनीत कार्य पर सभी की सहभागिता आवश्यक है। हम मिलकर ही समाज एवं परिवार की रक्षा कर सकते हैं और टीकाकरण ही इसका सुरक्षा कवच है, यह संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

अपर कलेक्टर पटवारियों को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाए। जो बुजुर्ग और दिव्यांग सेंटर तक नहीं आ सकते उनके घर जाकर टीकाकरण किया जाए। हम सब यदि प्रण करके वैक्सीनेशन के कार्य में जुटेंगे तो शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों को वैक्सीनेशन का दूसरा डोज़ लगाने के कार्य में सफल होंगे। जिले के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि होगी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से जिलेवासियों को बचाने के लिये टीकाकरण महाअभियान चलाया गया है। इससे न केवल गांव बल्कि पूरा जिला कोरोना संक्रमण से बच सकेगा। अपर कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना टीकाकरण के लिये जो जन-भागीदारी दिख रही है, उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने चुहिरी वैक्सीनेशन सेंटर के निरीक्षण किया तथा वहां के व्यवस्थाओं के संबंध में पटवारी से जानकारी प्राप्त की। अपर कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि वैक्सीन सुरक्षा कवच है एवं वैक्सीनेशन कोरोना से लड़ाई जीतने का सबसे मजबूत हथियार है। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।




अपर कलेक्टर ने कहा कि लोगों में यह भाव विकसित करने की आवश्यकता है कि यदि वे वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं तो वे कोई गलत कर रहे हैं। वास्तव में वैक्सीन नहीं लगवाने से वह स्वयं अपने जीवन को तो खतरे में डाल ही रहे हैं, साथ ही अपने परिचितों और परिजनों के लिए भी वे खतरा बन रहे हैं। इस अपराध बोध की अनुभूति लोगों को करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर सूची बनाकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाए। यह चिन्हित करें कि किन लोगों का वैक्सीनेशन हो गया है और कौन शेष हैं। इस आधार घर-घर संपर्क कर वैक्सीनेशन का महत्व बताकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ अमला अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper