भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सफलता की कहानी-
महिला किसान किसी से कम नही

256
Above News

शहडोल-कहते है कि यदि कोई कार्य मन में दृढ़ संकल्प एवं कड़ी मेहनत के साथ किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है आवश्यकता इस बात की है कि व्यक्ति को कार्य की सम्पूर्ण जानकारी हो इस बात को टमाटर की उन्नतशील खेती कर जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी श्रीमती पवित्र कला सिंह ने चरितार्थ किया है और यह भी सिद्ध किया कि किसी भी कार्य में महिला किसी पुरूष से कम नही है चाहे वह कार्य किसानी का कार्य हो या देश की रक्षा करने का हो। श्रीमती पवित्र कला सिंह के पास किसानी के लिए जमीन थी लेकिन उन्नतशील खेती आधुनिक तकनीकी के अभाव में वो अच्छे किस्म की सब्जी की पैदावार नही कर पा रही थी उद्यान विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करने के पश्चात् श्रीमती सिंह ने टमाटर की उन्नतशील खेती करने की ठानी और जैविक खाद एवं ड्रिप पद्वति का उपयोग सब्जी उत्पादन के कार्य में किया। श्रीमती पवित्र कला सिंह ने अपने 1 एकड़ भूमि में ड्रिप पद्वति से टमाटर की खेती कर रही है और लगभग 30 से 40 हजार रूपये प्रतिवर्ष की आमदनी कर रही है।
श्रीमती सिंह का कहना है कि पहले मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी और मैं परिवार का भरण पोषण सही ढंग से नही कर पा रही थी लेकिन उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने मुझे आधुनिक तरीकों से टमाटर की खेती करने की सलाह और आज मैं अपने परिवार का भरण-पोषण भी सही ढंग से कर रही हूं तथा मेरी आर्थिक स्थिति मंे काफी सुधार हुआ इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देती हंू कि शासन की जनहितकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोंगो को मिल रहा है और मेरी तरह दूसरी महिलाएं खेती के कार्य में अपने पति का साथ कंधे से कंधा मिलाकर दे सकती है और अपनी आर्थिक स्थित को मजबूत कर परिवार का अच्छे से पालन-पोषण कर सकती है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper