भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सफलता की कहानी-01
टीकाराम का आर्थिक स्वावलंबन का सहारा बनी पीएम सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम एवं उन्नयन योजना बनी ।

225
Above News

शहडोल-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना साकार कर रही पीएम सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम एवं उन्नयन योजना। एक जिला एक उत्पाद के अन्तर्गत जिले में हल्दी उत्पादकता का की संभावना को देखते हुये हल्दी उत्पादन कर किसानों को लखपति बनाने का सपना साकार किया जा रहा है। जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के श्री टीकाराम कुशवाहा पिता समलू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि उनके पास लगभग 4 एकड़ कृषि कार्य हेतु भूमि हैै, कृषि से उन्हें पर्याप्त आय नही हो पाती थी। जीवन-यापन के लिये उन्होंने घर में मसाला चक्की लगवा रखी थी। उनके मन में यह कसक थी की वे खेती किसानी ऐसी फसल की करे कि जिससे उन्हें अधिक से अधिक आय हो सके। उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें पीएम सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम एवं उन्नयन योजना की जानकारी दी गई।
श्री कुशवाहा ने अपनी 3 एकड़ भूमि में हल्दी उत्पादन करने का निश्चय किया और प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात उनके द्वारा उन्नतशील हल्दी का उत्पादन किया जा रहा है, स्वयं द्वारा उत्पादित हल्दी एवं आसपास के हल्दी उत्पादक किसानो से हल्दी खरीद कर अपनी मसाला मशीन को अपग्रेड कर हल्दी पाउडर बनाकर बाजार में विक्रय हेतु उतारा गया है। आज श्री टीकाराम अपने हल्दी उत्पाद से बने पाउडर का विक्रय कर लाखों रूपये की आमदनी कर अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छी तरह से कर रहे है, साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला रहे है। श्री कुशवाहा को 17 लाख रूपये का लोन इस योजना के अन्तर्गत स्वीकृत किया गया है। आज जिला मुख्यालय शहडोल में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें राशि का प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किया।
श्री टीकाराम कुशवाहा का कहना है कि पीएम सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम एवं उन्नयन योजना उनके परिवार के लिये आर्थिक स्वावलंबन की राह लेकर आई है। साथ ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री वोकल फॉर लोकल का सपना भी साकार कर रही है। श्री टीकाराम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिला प्रषासन को इस योजना को प्रारंभ करने एवं समय पर लाभ दिलवाने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया है।
डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. गजेन्द्र द्विवेदी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper