सफलता की कहानी-03
स्वरोजगार के लिये गिरधारीलाल का प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना बनी सहारा

शहडोल-युवाओं को स्व-रोजगार प्रदान करने के लिये प्रदेष सरकार संकल्पित है। जिससे अधिक से अधिक युवा स्वयं का रोजगार प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सके। जिले के जनपद पंचायत बुढ़ार के श्री गिरधारी लाल लोधी पिता श्री जीवनलाल लोधी जो शिक्षा प्राप्त कर बेरोजगारी का दंष और घर में मिलने वाले ताने को सहन कर रहे थे। उनके मन में यह बात कचोटती थी की पढ़ने के बाद उन्हें कोई सरकारी नौकरी नही मिल पा रही है, और वे अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक ढंग से नहीं कर पा रहे है। उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रदान की गई। जिसको अमलीजामा पहनाते हुये श्री लोधी ने अपना स्व-रोजगार स्थापित करने हेतु आवेदन उद्योग विभाग के अधिकारियों को दिया। जिससे श्री लोधी आटोपार्ट्स की दुकान खोल सके। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा बुढ़ार से उन्हें स्वरोजगार के लिये 1 लाख 80 हजार रूपये का लोन स्वीकृति किया। जिससे वे स्वरोजगार स्थापित कर अपनी दुकान का संचालन करे दूसरो को रोजगार मुहैया करा सके।
आज जिला मुख्यालय शहडोल में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 लाख 80 हजार रूपये का प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किया।
डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. गजेन्द्र द्विवेदी

Subscribe to my channel
Comments are closed.