भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

माध्यमिक शिक्षक संघ(यूपी) ने मानसिक रूप से स्वतंत्र होकर कार्य करने की मांग की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में किया प्रदर्शन

252
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया (यूपी) के उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक नगर के मालगोदाम रोड स्थित संगठन के कार्यालय में रविवार को हुई। इसमें बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों के ऑनलाइन हाजिरी पर रोक लगाते हुए उन्हें मानसिक रूप से स्वतंत्र होकर कार्य करने देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा।तहसील पत्रकार -डॉ०सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि
संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि वंशीबाजार इंटर काॅलेज के ओपीएस से अच्छादित 16 शिक्षकों-कर्मचारियों को नवंबर 2023 से वेतन अवरुद्ध है। उमावि छाता के शिक्षकों का चार माह से वेतन बकाया है। तत्काल इन विद्यालयों के संयुक्त खाते का एकल परिचालन करके वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन सहित अन्य 13 सूत्रीय मांगों को लेकर 14 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में राणा प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, गुप्तेश्वर तिवारी, जयशेर सिंह, उपेंद्र शर्मा आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. श्याम कुमार सिंह तथा संचालन अमर नाथ सिंह ने किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper