भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

2 नाबालिगाओं के साथ दुष्कर्म की 2 वारदातें आई सामने

167
Above News

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)शहर में 2 नाबालिगाओं के साथ दुष्कर्म की 2 वारदातें सामने आई हैं। एक मामला बालूगंज पुलिस थाना के तहत प्रकाश में आया है, जबकि दूसरा मामला महिला पुलिस थाना बीसीएस के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पहले मामले के अनुसार बालूगंज पुलिस थाना में नाबालिग बच्ची का अपहरण करके दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बीएनएस की धारा 137(2), 64 व पोक्सो एक्ट की धारा-4 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की विस्तृत जानकारी सांझा नहीं की है और इसे गोपनीय रखा गया है।

उधर, दूसरे मामले के तहत महिला थाना बीसीएस में एक युवक पर नाबालिग लड़की के साथ बार-बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। इसे लेकर पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि यूपी निवासी आरोपी लगातार उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा है। पीड़ित की मैडीकल जांच करवाई जा रही है और पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2)(एम), 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper