भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल नगर की सब्जी मंडी से हटवाया गया अतिक्रमण

578
Above News


शहडोल। नगर पालिका अधिकारी श्री अक्षत बुंदेला के निर्देशन में नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा वार्ड नंबर 12 सब्जी मंडी के अंदर हाथ ठेला रखकर अतिक्रमण करने एवं गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाकर राशि वसूल की गई। नगर पालिका द्वारा सब्जी मंडी में शेड के नीचे सफाई अभियान चलाया गया। सब्जी व्यवसाइयों द्वारा निर्धारित सब्जी मंडी स्थल पर हाथ ठेला रखकर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए उनको हटाया गया एवं सब्जी विक्रेताओं को मंडी के भीतर शेड के नीचे ही दुकान लगाने की हिदायत दी गई। साथ ही गंदगी न फैलने एवं डस्टबिन रखने की समझाइश भी दी गई। दुकानदारों को समझाइस दी गई की अगर किसी भी दुकानदार के आसपास गंदगी पाई जाएगी तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। सब्जी मंडी के बाहर लगे दुकानदारों को समझाइए दी गई की सब्जी मंडी के अंदर ही अपनी दुकान लगाएं एवं पॉलीथीन पूर्णता प्रतिबंधित है इसका उपयोग न करें। उक्त कार्य में स्वच्छता निरीक्षक श्री मोतीलाल सिंह, स्वच्छता निरीक्षक अनिल महोबिया, सफाई के प्रभारी एवं नगर पालिका के स्वच्छता मित्र कर्मचारी शामिल रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper