भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जेल में बेटे से मिलकर लौट रहे पिता की सरेराह गोली मारकर हत्या, पोरसा में सनसनी!

201
Above News

मुरैना। पोरसा थाना क्षेत्र के सैंथरा अहीर गांव के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा खूनी हादसा हुआ — अज्ञात हमलावरों ने मोटरसाइकिल सवार महावीर शुक्ला को सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, महावीर शुक्ला अपने जेल में बंद बेटे से मुलाकात कर घर लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने रेकी कर रास्ते में घेरकर वारदात को अंजाम दिया। हमलावर फायरिंग के बाद फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

6 महीने पहले बेटे ने की थी दोहरी हत्या
बताया जा रहा है कि महावीर शुक्ला के बेटे वीरपाल शुक्ला ने करीब छह माह पूर्व सिहोनिया थाना क्षेत्र के मिरघान गांव में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या की थी। तब से वह जेल में बंद है। पुरानी रंजिश में यह हत्या होना बताया जा रहा है।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक बाइक और कार में सवार बदमाशों ने पीछा कर पहले ठोकर मारी, फिर कार से उतरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सिर में लगते ही महावीर शुक्ला लहूलुहान होकर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

इनका कहना है

महावीर शुक्ला की हत्या में हत्यारों की पहचान का काम शुरू कर दिया  है तीन से चार दल इस कार्य में जुटे हैं  प्राथमिकता के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है ।

     सुरेंद्र पाल सिंह डाबर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper