भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
—-

4,351
Above News

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर


–  संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती मनीषा लुंबा की उपस्थिति में विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन अंतर्गत दहेज प्रथा उन्मूलन, घरेलू हिंसा प्रतिषेध अधिनियम, बालिकाओं के स्वास्थ्य हेतु आवश्यक पोषण एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त संचालक श्रीमती मनीषा लुंबा एवं कॉलेज डायरेक्टर डॉ. हरीश गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
सहायक संचालक श्रीमती संजीता भगत ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी महिला के साथ शारीरिक, मानसिक या आर्थिक किसी भी प्रकार की हिंसा होती है, तो वह वन स्टॉप सेंटर से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकती है।
परियोजना अधिकारी श्रीमती सतवंत कौर हूरा ने विद्यार्थियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर छात्राओं की दहेज प्रथा उन्मूलन विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुमारी ऋचा सेन ने प्रथम, सीमा केवट ने द्वितीय तथा गायत्री अहिरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती वंदना पनिका (पर्यवेक्षक), श्रीमती नम्रता यादव (एचओडी), श्रीमती भानुप्रिया (केसवर्कर), श्री प्रमोद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper