भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कृषि साख सहकारी संस्थाओ में सदस्यता अभियान 14 अप्रैल से होगा प्रारंभ

78
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहकारी बैंक शहडोल ने जानकारी दी है कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बहुउददेषीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओ में सदस्यता अभियान के तहत शहडोल जिले को 22808 नवीन सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से सदस्यता अभियान का शुभारंभ, 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक गैर सदस्य किसानो की पहचान कर पैक्स का सदस्य बनने हेतु जागरूक करना, 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक इच्छुक किसानो से आवेदन प्राप्त करना, 1 मई से 5 मई तक आवेदन निराकरण हेतु बोर्ड प्रषासक  बैठक आयोजित कर सदस्यो को सूचित करना एवं 6 मई  से 15 मई तक नवीन सदस्यो को ऋण वितरण हेतु आवष्यक तैयारी करना निर्धारित किया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper