कलेक्टर ने नियुक्त किया प्रभारी अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी
===

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल
===
– मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को 26 अप्रैल 2026 को ओएमआर पद्धति से प्रातः 10 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 2ः15 से 4ः15 बजे तक दो सत्रों में जिला मुख्यालय शहडोल में 05 परीक्षा केन्द्रो में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र शासकीय बालक हाई स्कूल रीवा रोड जयस्तंभ चौक शहडोल हेतु कार्यपालन यंत्री आर.ई.एस. श्री केपी पटेल को प्रभारी अधिकारी, श्री अनुराग श्रीवास्तव सहायक वर्ग 3 कलेक्टर कार्यालय को सहायक कर्मचारी एवं भृत्य श्री रामबाबू बैगा को सहायक नियुक्त किया गया है। इसी तरह , शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेंकेण्डरी विद्यालय गांधी चौक हेतु प्रभारी अधिकारी श्री रमाकांत पाण्डेय कार्यपालन यंत्री पीआईयू को एवं श्री वीर विक्रम सिंह सहायक वर्ग-3 कलेक्टर कार्यालय, भृत्य भोला बैगा को सहायक कर्मचारी, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल जयस्तंभ चौक हेतु जिला योजना अधिकारी श्री डीके अहिरवार को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक वर्ग 3 कलेक्टर कार्यालय, श्री सीताषरण बैगा भृत्य को सहायक कर्मचारी, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्गा मंदिर स्टेडियम रोड हेतु कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री प्रतीक खरे को प्रभारी अधिकारी तथा श्री सुनील चौधरी अनुरेखक, कलेक्टर कार्यालय, श्री संजय द्विवेदी कलेक्टर कार्यालय को सहायक कर्मचारी, शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय पांडवनगर हेतु श्री प्रदीप श्रीवास्तव उप संचालक मत्स्यपालन विभाग को प्रभारी अधिकारी तथा कलेक्टर कार्यालय के श्री राहुल शमार्, श्री रुद्र प्रताप सिंह भृत्य को सकायक कर्मचारी के रूप में तैनात किया गया है। साथ ही कलेक्टर ने रिजर्व दल के रूप में सहायक संचालक नगर निवेश श्री नागेश पेंड्रा को एवं श्री दयाराम सुर सहायक वर्ग 3 कलेक्टर कार्यालय भृत्य एवं श्री रविंद्र श्रीवास्तव कलेक्टर कार्यालय शहडोल की ड्यिूटी लगाई गई है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.