भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले में नियमित रूप से वाहनो की चैकिंग कर यातायात उल्लंघन पर करें सख्त कार्यवाही- कलेक्टर
..

68
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


शासकीय कर्मचारी करें हेलमेट का उपयोग अन्यथा कार्यालयो में प्रवेश की नही होगी अनुमति

मुख्य मार्गाें से हटाएं जाए निराश्रित पशु, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
..
– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई है।  कलेक्टर ने परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियो को निर्देष दिए कि शहडोल जिले में सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के उददेष्य से हेलमेट की अनिवार्यता हेतु चलाए जा रहे विषेष अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिष्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में नियमित रूप से वाहनो की चैकिंग कर बिना हेलमेट  वाले वाहन चालक एवं यातायात नियमो को उल्लंघन करने वालो के विरूद्व सख्त कार्यवाही करें तथा हेलमेट लगाने के लिए जनमानस को प्रेरित किया जाए।

  कलेक्टर ने निर्देष दिए कि दो पहिया वाहन पंजीयन के समय यह सुनिष्चित किया जाए कि हेलमेट है अथवा नही, हेलमेट न होने की स्थिति में उसे पहले हेलमेट दिलाएं।  उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन के शो रूम संचालको की जिम्मेदारी है कि वाहन विक्रय करते समय  संबंधित वाहन मलिक को हेलमेट अनिवार्य रूप से प्रदाय करें।

         कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कार्यालय के प्रमुख यह भी सुनिश्चित करें कि दो पहिया वाहन वाले शासकीय कर्मचारी हेलमेट का उपयोग कर रहे है अथवा नही, हेलमेट का उपयोग नही करने वाले कर्मचारियो को कार्यालय में प्रवेष न दिया जाए।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम के लिए शहडोल जिले के मुख्य मार्गाें से निराश्रित पषुओ को हटवाकर उन्हें गौशाला या अन्य सुरक्षित स्थान भिजवाना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पाटो में संकेतक बोर्ड, रेडियम स्टीकर एवं रिम्बल लगाएं जाएं।
   उन्होंने कहा कि रीवा-शहडोल-अमरकंटक स्टेट हाइवे मार्ग में पड़ने वाले ग्राम दियापीपर के पास सोन नदी पुल, केशवाही मोड़, श्रीवास्तव चौक,  एमपीटी होटल ब्यौहारी के पास, बुढ़वा मोड़ ब्यौहारी, करकी पेट्रोल पंप के पास रेडियम,़ स्टड एवं सांकेतिक बोर्ड लगवाएं। कलेक्टर ने कहा कि शहडोल बाईपास के पास बनाएं गए ओवर ब्रिज का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री षिवम प्रजापति, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती अनपा खान, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एनएचएआई, एमपीआरडीसी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल श्रीमती आशा भंडारी, उप संचालक पषु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper