भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वार्ड क्रमांक 25 में शत प्रतिशत हुआ मकानसूचीकरण का कार्य

71
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


सी.एम.ओ. ने प्रगणक को किया सम्मानित

:- कलेक्टर डॉ.केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत 30 मई तक प्रगणको द्वारा घर-घर जाकर मकानों के गणना का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में शहडोल नगरीय निकाय के वार्ड नंबर 25 के  प्रगणक श्री प्रदीप विश्वकर्मा द्वारा कड़ी मेहनत, लगन और कर्तव्य निष्ठा के साथ  जनगणना 2027 के तहत वार्ड नंबर 25 में घर-घर जाकर शत प्रतिशत मकानो की गणना का कार्य किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी ने जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रघुराज क्रमांक–2, शहडोल के प्रगणक श्री प्रदीप विश्वकर्मा  को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper