जन अभियान द्वारा 5 केन्द्रों में परीक्षा संबंधी किया गया उन्मुखीकरण

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे ने जानकारी दी है कि शासकीय नेहरू महाविद्यालय बुढार में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत समाजकार्य स्नातक एव परास्नातक की संपर्क कक्षाओं में 5 केन्द्रों में परीक्षा संबंधी उन्मुखीकरण किया गया। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत में अपने अपने प्रयोगशाला ग्रामों में जल सरक्षण की गतिविधियां आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।
विदित हो समाजकार्य स्नातक,परास्नातक की परीक्षा दिनांक 11 जून से दो पालियों में आयोजित होंगी।
इस अवसर जन अभियान परिषद केविकासखंड समन्वयक सहित मेंटर्स,छात्र उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.