भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रेक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण

118
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

पात्र व्यक्तियो का नाम मतदाता सूची में कराएं दर्ज, न रहें वंचित- प्रेक्षक


– राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकाय नगरीय एवं ग्रामीण के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की निगरानी के लिए नियुक्त किए गए प्रेक्षक श्री नीरज दुबे ने नगर पंचायत जयसिंहनगर के वार्ड क्रमांक 13, 11, 9 एवं 4  एवं जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत कौवासराई, टेटका, देवरी मसीरा सहित अन्य मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया।

  उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम विलोपित करने, संशोधन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रो की जानकारी संबंधित बीएलओ से प्राप्त की। उन्होंने कहा मतदाता पुनरीक्षण कार्य का बेहतर प्रचार-प्रसार कराएं जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु वंचित न रहें एवं प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष के भीतर मृतक व्यक्तियो की सूची  प्राप्त कर उनका नाम विलोपित करें।  निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्रीमती सुषमा धुर्वे, लाइजनिंग ऑफिसर श्री आनंद अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper