तीर्थदर्शन योजना हेतु 16 जूलाई तक आवेदन आमंत्रित
===

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के संबंध मंे आदेश जारी
===
– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियो को निर्देश दिए है कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत संभावित यात्रा प्रारंभ होने का दिनांक 31 जुलाई 2026 को अयोध्या-वाराणसी (काशी) की यात्रा हेतु यात्री रेलगाड़ी शहडोल रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। तीर्थदर्शन हेतु 60 वर्ष की आयु पूर्ण हो यदि पति-पत्नी साथ जा रहे तो किसी एक की उम्र 60 वर्ष हो। (महिलाओं के मामले में 02 वर्ष की छूट) जिन्होने इसके पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का लाभ न लिया हो। आयकर दाता न हो। प्रथम बार तीर्थ यात्रा करने एवं आयकर दाता न होने संबंधी नोटरी का शपथ-पत्र आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से संलग्न होना चाहिए। आवेदन-पत्र हिन्दी भाषा में भरा जावें, अंग्रेजी भाषा में भरे आवेदन पत्र मान्य नही किये जावेगें। 65 वर्ष से अधिक आयु के यात्री को सहायक ले जाने की पात्रता है यदि समूह में यात्रा का आवेदन हो तो 65 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के लिये उसे 03 से 05 यात्रियों पर 01 सहायक जिसकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो, ले जाने की पात्रता है। यदि पति-पत्नी साथ में यात्रा कर रहे हो तो सहायक ले जाने की पात्रता नहीं है। दो नामित (जो यात्रा न कर रहे हो) के नाम, मोबाईल नंबर एवं हस्ताक्षर सहित आवेदन पत्र भरे। 65 वर्ष से अधिक आयु के पति-पत्नी, यदि साथ यात्रा कर रहे हो तो उन्हें भी सहायक साथ ले जाने की पात्रता है। इसी प्रकार से दिव्यांग (60 प्रतिशत दिव्यांग) व्यक्ति भी इस यात्रा हेतु पात्र है (बशर्ते की वह यात्रा करने हेतु अन्यथा सक्षम है) तथा उस पर आयु का बंधन लागू नही होग। दिव्यांग (60 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति को भी अनुरक्षक साथ ले जाने की पात्रता है।) दिव्यांग आवेदनकर्ता को आवेदन पत्र के साथ दिव्यांग प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा। प्रत्येक आवेदन-पत्र दो प्रतियों में ही लिये जाये। यात्रियों द्वारा मौसम के अनुरूप वस्त्र, उनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा कंबल, चादर, तौलिया, साबून, कंघा, दवाईया, दाढ़ी बनाने का समान आदि साथ में रखे। तीर्थ यात्री अपने साथ ओरीजनल आधार कार्ड/वोटर कार्ड अनिवार्य रूप से आवेदन पत्र अपने क्षेत्र से दिनांक 16 जुलाई 2026 तक एकत्रित कर पूर्णता परीक्षण कर यह सुनिश्चत कर ले की आवेदक द्वारा पहली बार ही यात्रा की जा रही हो।

Subscribe to my channel
Comments are closed.