भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सुहैल आलम के नेतृत्व में छात्रों का हल्ला बोल, विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

46
Above News



शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को (छात्र प्रतिनिधि) सुहैल आलम के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जोरदार हल्ला बोल धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नवलपुर कैंपस में एकत्रित हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन से लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

प्रदर्शन के पश्चात माननीय कुलपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्रथम वर्ष के छात्रों के लंबित परीक्षा परिणाम तत्काल जारी करने, एग्रीकल्चर विभाग की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने तथा ओल्ड कैंपस की खस्ताहाल कक्षाओं में आवश्यक सुधार एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

छात्र प्रतिनिधि सुहैल आलम ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा जा रहा है। छात्रों को अपने परिणाम, शैक्षणिक सुविधाओं एवं मूलभूत व्यवस्थाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए प्रशासन को गंभीरता से पहल करते हुए समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

धरना प्रदर्शन के दौरान अखिल चौधरी, ऋषभ ठाकुर, धनराज पटेल, सचिन यादव , शिवम पटेल, दुवेंद्र श्याम, कार्तिक केशरवानी, अनुराग चौधरी, प्रिंस सेन, आयुष सिंह सेंगर, ऋषित मिश्रा , हिमांशु रजक, अर्जुन सिंह, समीर अंसारी, शुभम तिवारी , वंश निगम,इकलाख खान, दुर्गा मिश्रा, पूजा यादव ,राधा मिश्रा, पुष्पा केवट, आकृति गौतम, कौसर मंसूरी, श्रेया साहू, रुक्मिणी माझी, माया मेहरा सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

छात्रों ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और जब तक छात्रों की जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper