करीब 4 करोड़ का गरीबों का चावल बीच रास्ते में गायब, कागजों में सब ठीक, जांच अभी भी अधूरी

शहडोल / कटनी | 23 नवंबर 2026 कटनी से गरीब परिवारों के लिए भेजा गया चावल एक साल बाद भी अपने ठिकाने तक नहीं पहुंचा है। इंदौर और नीमच जिले के लिए कुल 32 ट्रक रवाना किए गए थे। इन ट्रकों में हजारों क्विंटल चावल लदा था। जानकारी के अनुसार इंदौर के लिए करीब 2641 क्विंटल और नीमच के लिए करीब 3569 क्विंटल चावल भेजा गया था। हर ट्रक में 30 से 35 टन चावल था। यह चावल सरकारी व्यवस्था के तहत गरीब हितग्राहियों को वितरित किया जाना था। एक साल बीत जाने के बाद भी यह चावल संबंधित जिलों में नहीं पहुंचा है। गायब हुए चावल की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी जा रही है परिवहन का काम एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी को दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि कागजों में आवाजाही दिखाकर चावल को रास्ते में ही गायब कर दिया गया। इस मामले में अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है और न ही किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई हुई है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दस्तावेजों की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। गरीबों के हक के चावल के गायब होने से लोगों में नाराजगी है। लोग मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले।

Subscribe to my channel
Comments are closed.