शहडोल में पटवारियों का मोर्चा: 10 सेकेंड लेट होने पर काटा वेतन, 21 से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल का ऐलान

विशेष संवाददाता (बेबाक शक्ति न्यूज)
शहडोल। जिले में प्रशासनिक रवैये और पटवारियों पर हो रही एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने कड़ा रुख अपना लिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में महज 10 सेकेंड देरी से जुड़ने पर पूरे दिन का वेतन काटने और गोहपारू तहसील में पटवारियों का आधा वेतन रोके जाने से आक्रोशित पटवारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी माँगें पूरी नहीं हुईं तो 21 सितंबर से जिले भर के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर चले जाएँगे।10 सेकेंड की देरी बनी आफत, काटा जा रहा वेतन पटवारी संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन के अनुसार, विपरीत परिस्थितियों और खराब मौसम के बीच किसान रजिस्ट्री व सीएम हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों को पूरा करने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों का दमनकारी रवैया जारी है। आरोप है कि वीसी में सिर्फ 10 सेकेंड लेट होने पर पटवारी को अवैतनिक कर दिया गया। गोहपारू तहसील में वेतन कटौती और ज्ञापन लेने से इंकार गोहपारू तहसील का मामला गरमा गया है, जहाँ अगस्त माह का वेतन 17 सितंबर तक जारी नहीं किया गया। इसके अलावा बिना उचित सुनवाई के 04 पटवारियों का 14 दिन, 2 पटवारियों का 12 दिन, 2 पटवारियों का 7 दिन और शेष सभी पटवारियों का 6-6 दिन का वेतन काट दिया गया। जब पटवारी इस विसंगति को लेकर तहसीलदार गोहपारू श्रीमती दिव्या सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे, तो उन्होंने ज्ञापन लेने से ही मना कर दिया।पटवारी संघ की मुख्य माँगें:
तहसीलदार गोहपारू द्वारा ज्ञापन न लेने और तानाशाही रवैये पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।अवैतनिक व निलंबित किए गए पटवारियों को तत्काल बहाल कर पूरा वेतन जारी किया जाए गोहपारू तहसील के पटवारियों को माह अगस्त 2026 का पूर्ण वेतन तुरंत दिलाया जाए। 21 सितंबर से ठप रहेगा पटवारी कार्य
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि विरोध स्वरूप 18 सितंबर को जिले के सभी पटवारी आकस्मिक अवकाश पर रहे। 19 व 20 सितंबर को शासकीय अवकाश के बाद, यदि प्रशासन ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो 21 सितंबर 2026 से पूरे जिले के पटवारी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले जाएँगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.