भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हाईकोर्ट का सख्त आदेश: गुमराह करने वाली रिपोर्ट खारिज,अधिकारी को 15 दिसंबर को खुद पेश होने का निर्देश

21
Above News

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने दुर्गेश कुमार बेरमे की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति दीपक खोट की एकलपीठ ने प्रथमदृष्टया न्यायालय को गुमराह करने के उद्देश्य से प्रस्तुत अतिरिक्त अनुपालन रिपोर्ट को खारिज करते हुए अनावेदक डॉ. शेर सिंह मीणा को आगामी  15 दिसंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि अनावेदक ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए एक समिति का गठन कर दिया था। समिति ने बी.कॉम. के पाठ्यक्रम में शामिल कम्प्यूटर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय का समुचित परीक्षण किए बिना ही यह निष्कर्ष दे दिया कि बी.कॉम. डिग्री में कम्प्यूटर का ज्ञान शामिल नहीं है। सुनवाई के दौरान जब न्यायालय ने याचिकाकर्ता की बी.कॉम. डिग्री का अवलोकन किया तो उसमें कम्प्यूटर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय स्पष्ट रूप से अंकित पाया गया। न्यायालय ने माना कि समिति द्वारा बिना पाठ्यक्रम देखे निष्कर्ष देना न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास है। इसी आधार पर न्यायालय ने अतिरिक्त अनुपालन रिपोर्ट को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता योगेश सिंह बघेल ने पैरवी की। उन्होंने न्यायालय के समक्ष डिग्री एवं पाठ्यक्रम की प्रति प्रस्तुत कर समिति की रिपोर्ट को चुनौती दी।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर 2026 को होगी, जिसमें अनावेदक को स्वयं उपस्थित होकर न्यायालय के समक्ष जवाब देना होगा। बेबाक शक्ति न्यूज की पड़ताल:- क्या अधिकारियों द्वारा कमेटी के नाम पर कोर्ट को गुमराह करने का खेल आम हो गया है? इस मामले में तो कोर्ट ने ही कमेटी की रिपोर्ट को गुमराह करने वाली मानकर खारिज कर दिया है। प्रकरण क्रमांक: CONC No. 7279 of 2025 पक्षकार:दुर्गेश कुमार बेरमे Vs डॉ. शेर सिंह मीणा

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper