भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आरटीआई दस्तावेजों ने खोली विधायक स्वेच्छानुदान की पोल,जरूरतमंदों की जगह चहेतों पर लुटाया गया सरकारी खजाना….?

26
Above News
जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह की अनुशंसा पर जारी हुआ 25 जून 2026 का सरकारी आदेश, किसी को ₹5 हजार, किसी को ₹10 हजार, तो किसी के नाम ₹21 और ₹23 हजार की स्वीकृति। RTI दस्तावेजों में कई नामों के सामने जरूरत और सहायता का स्पष्ट कारण दर्ज नहीं पारदर्शिता, पात्रता और चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल।

बिना पिता के नाम, बिना वार्ड नंबर के कैसे 66 नामों पर ₹3.90 लाख की स्वीकृति….? विधायक मनीषा सिंह की अनुशंसा वाली सूची पर उठे रहे सवाल

पत्रकार अखिलेश कुमार शर्मा मो नंबर 7999140850

शहडोल। गरीब, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए बनाई गई विधायक स्वेच्छानुदान निधि आखिर किस प्रक्रिया के तहत वितरित हो रही है? क्या इस निधि का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है या फिर सरकारी धन के वितरण में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त कार्यालय कलेक्टर (योजना एवं सांख्यिकी), शहडोल के आधिकारिक दस्तावेजों ने इस पूरे मामले को जांच के दायरे में ला खड़ा किया है। 25 जून 2026 को जारी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति आदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह की अनुशंसा पर 66 व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं।दस्तावेज में दर्ज स्वीकृत राशियों का जोड़ लगभग 3 लाख 90 हजार रुपये बैठता है। किसी के नाम ₹5,000, किसी के नाम ₹8,000, किसी के नाम ₹10,000 तो किसी के नाम ₹21,000 और ₹23,000 तक की राशि स्वीकृत दिखाई गई है।लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किस व्यक्ति को किस आधार पर चुना गया? किसकी आर्थिक स्थिति का परीक्षण हुआ? किस अधिकारी ने पात्रता का सत्यापन किया? और जिन लोगों के सामने प्रयोजन का कॉलम खाली अथवा डैश से भरा है, उनकी सहायता किस आवश्यकता के आधार पर स्वीकृत की गई.जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है?

क्या है पूरा मामला

दस्तावेजों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त आवंटन में से विधायक श्रीमती मनीषा सिंह की अनुशंसा पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (नपा शहडोल) के माध्यम से दर्जनों लोगों को ‘आर्थिक सहायता’ और ‘इलाज हेतु’ 5,000 रुपये से लेकर 23,000 रुपये तक की राशि स्वीकृत की गई है। हैरानी की बात यह है कि सूची में शामिल अधिकांश नामों के आगे न तो उनके पिता/पति का नाम दर्ज है और न ही पूरा पता या वार्ड नंबर लिखा गया है। बिना स्पष्ट पहचान के एक ही ढर्रे पर 5-5 हजार रुपये की रेवड़ियां बांटना प्रशासनिक पारदर्शिता और नियमों की अनदेखी की ओर सीधा इशारा करता है।क्या बीमारी के नाम पर सहायता पाने वालों के मेडिकल दस्तावेजों की जांच हुई? क्या आर्थिक सहायता पाने वालों की आय और वास्तविक जरूरत का सत्यापन किया गया? क्या सभी 66 लाभार्थियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुआ।

सवालों के घेरे में पूरी प्रक्रिया,एक ही परिवार के कई नाम,राशि में असमानता

सूची के क्रमांक 2 से लेकर 39 तक और कई अन्य नामों के आगे पिता/पति का नाम और वार्ड नंबर खाली छोड़ दिया गया है। सवाल उठता है कि प्रशासन ने बिना सत्यापन के किस आधार पर इन व्यक्तियों के खातों में राशि स्वीकृति कर दी गई। सूची में एक ही उपनाम (सरनेम) वाले कई लोगों को एक साथ उपकृत किया गया है, जिससे ‘अपने खास लोगों’ को लाभ पहुंचाने की आशंका गहराती है।जहां आम तौर पर 5,000 रुपये की राशि दी गई है, वहीं कुछ चुनिंदा नामों पर मेहरबानी दिखाते हुए 10,000, 21,000 और 23,000 रुपये तक लुटाए गए हैं।

आरटीआई दस्तावेज में दर्ज लाभार्थियों की पूरी सूची (क्रमांक 1 से 66 तक)
पृष्ठ – 1 (मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका शहडोल)

1.नाथू दाहिया (पिता: स्व. राम सहाय दाहिया, वार्ड नं. 29/38) – ₹5,000 (आर्थिक सहायता),2.अन्नपूर्णा तिवारी – ₹5,000,3.विश्व भूषण पाण्डेय – ₹5,000,4.राहुल तिवारी – ₹5,000,5.वन्दना सोनी – ₹5,000 ,6.गोपालदास बंसल – ₹5,000,7.सुधीर कुमार यादव – ₹5,000,8.नरेश वर्मा – ₹5,000, 9.रवीन्द्र कुमार मिश्रा – ₹5,000,10.स्वप्नील मांझी – ₹5,000,11.दुर्गेश द्विवेदी – ₹5,000, 12.अखिलेश द्विवेदी – ₹5,000,13.अमित कुमार कुशवाहा – ₹5,000,14.सुनील कुमार मिश्रा – ₹5,000,15.अंकित तिवारी – ₹10,000, 16.मृगेन्द्र कुमार पाठक – ₹5,000,17.अमिताभ शर्मा – ₹5,000, 18.निशांत गर्ग – ₹5,000,19.संजय गर्ग – ₹5,000,20.छत्र प्रताप जैसवाल – ₹5,000, 21.बृजकांत मिश्रा – ₹5,000,22.मनीष शुक्ला – ₹5,000,23.संजय यादव – ₹5,000, 24.शैलेन्द्र कुमार मिश्रा – ₹5,000,25.अमित कुमार तिवारी – ₹5,000

पृष्ठ – 2 (क्रमांक 26 से 66 तक)

  1. जुबैर अहमद (ZUBAIR AHMED) – ₹5,000 27. मो. सिद्दीक अंसारी (MO. SIDDIK ANSARI) – ₹5,000 28. सगीर खान (SAGAIR KHAN) – ₹5,000 29. रोहित कुमार तिवारी – ₹5,000 30. गीतेश कपूर (GEETESH KAPOOR) – ₹5,000 31. दीपक कुमार केवट – ₹5,000 32. फरीद खान (FARED KHAN) – ₹5,000 33. निर्मल जैसवाल – ₹5,000 34. भारती जैसवाल – ₹5,000 35. संजय कुमार निगम – ₹5,000 36. गोपालदास बंसल (नाम की पुनरावृत्ति) – ₹5,000 37. बृजेश चन्द्र सिरमौर – ₹5,000 38. अजय केवट – ₹5,000 39. संजीव कुमार निगम (SANJEEV KUMAR NIGAM) – ₹5,000 40. सीता यादव (SEETA YADAV) (पिता/पति: रामदीन यादव) – ₹10,000 41. प्रीति कचेर (PRITI KACHER) – ₹5,000 42. आशीष कचेर (AASHISH KACHER) – ₹5,000 43. कपिल मिश्रा – ₹5,000 44. पार्वती जसवानी (PARVATI JASWANI) (पिता/पति: श्री वीरभान जसवानी, वार्ड नं. 10) – ₹10,000 (इलाज हेतु) 45. श्रीश नंदन श्रीवास्तव (SHRISH NANDAN SHRIVASTAVA) (पिता/पति: श्री नंदन श्रीवास्तव, वार्ड नं. 32) – ₹5,000 46. अशोक कुमार गुप्ता (पिता/पति: श्री राजाराम गुप्ता, वार्ड नं. 20) – ₹5,000 47. बसंत यादव (पिता/पति: श्री राममिलन यादव, वार्ड नं. 23) – ₹5,000 48. रवि केवट (पिता/पति: श्री राम भुवन केवट) – ₹5,000 49. सरिता यादव (पिता/पति: श्री चन्दू यादव) – ₹5,000 (आर्थिक सहायता) 50. शालिनी गुप्ता (पिता/पति: श्री पुष्पेन्द्र गुप्ता) – ₹5,000 51. संजू यादव (पिता/पति: श्री चन्दा यादव) – ₹5,000 52. अशीष गुप्ता (पिता/पति: श्री रामकृपाल गुप्ता) – ₹5,000 53. सरिता गुप्ता (पिता/पति: श्री रामसुन्दर गुप्ता) – ₹5,000 54. अशोक कोरी (पिता/पति: श्री लल्ला राम कोरी) – ₹5,000 55. शिव प्रकाश यादव (पिता/पति: श्री शोभनाथ यादव) – ₹5,000 56. लक्ष्मी सोनी (पिता/पति: श्री गोविन्द प्रसाद सोनी) – ₹5,000 57. धीरेन्द्र कुमार गुप्ता (पिता/पति: श्री सम्भू प्रसाद गुप्ता) – ₹5,000 58. चन्दू यादव (पिता/पति: श्री कन्दी लाल यादव) – ₹5,000 59. निखिल कश्यप (पिता/पति: श्री भोपाल सिंह, वार्ड नं. 6) – ₹10,000 60. अंजू कटारे (पिता/पति: स्व. केदार नाथ कटारे, वार्ड नं. 26) – ₹5,000 61. अमित कुमार श्रीवास्तव (वार्ड नं. 21) – ₹8,000 (इलाज हेतु) 62. अमित श्रीवास्तव (पिता/पति: श्री विजय श्रीवास्तव, वार्ड नं. 12) – ₹8,000 63. प्रतिमा मिश्रा (पिता/पति: श्री राजेन्द्र कुमार मिश्रा, कोनी टोला, सोहागपुर) – ₹5,000 (आर्थिक सहायता) 64. चोखे लाल – ₹21,000 65. धनेश यादव – ₹23,000 66. रामचन्द्र मिश्रा (पिता/पति: श्री नारायण प्रसाद, वार्ड नं. 31) – ₹5,000सबसे बडा सवाल यह है कि इस सूची में गोपालदास बंसल (क्रमांक 6 और 36) का नाम दो बार दर्ज है, वहीं चोखे लाल (₹21,000) और धनेश यादव (₹23,000) जैसे नामों के आगे न तो पिता का नाम है, न वार्ड नंबर और न ही कोई विशेष कारण, फिर भी इन्हें सबसे बड़ी राशि आवंटित कर दी गई। इसके अलावा, जयसिंहनगर विधानसभा की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के द्वारा शहडोल नगरपालिका क्षेत्र के लोगों को बड़े पैमाने पर स्वेच्छानुदान बांटना भी स्थानीय राजनीति में नई बहस को जन्म दे रहा है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में क्या सफाई देते हैं।

विधायक मनीषा सिंह से भी जवाब मांगती है जनता

विधायक श्रीमती मनीषा सिंह को भी सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए कि इन 66 व्यक्तियों की अनुशंसा किन मानकों के आधार पर की गई थी। क्या प्रत्येक जरूरतमंद की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेकर अनुशंसा भेजी गई थी? क्या विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के जरूरतमंदों को भी समान अवसर मिला।यह मामला किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने का नहीं, बल्कि जनता के धन के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का है। यदि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप हुई है तो संबंधित विभाग को आवेदन, पात्रता परीक्षण और भुगतान का रिकॉर्ड सामने रखने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बेबाक और धारदार लेखनी, सिस्टम पर पैनी नजर, जनता की आवाज बुलंद करना हमारा कर्तव्य शेष अगले अंक में..

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper