भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जयसिंहनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई – 735 किलो गांजा जप्त, 2 गिरफ्तार, 1.13 करोड़ का मशरूका बरामद

21
Above News

निशांत राव बेबाक शक्ति न्यूज जयसिंहनगर

शहडोल। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जयसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 13.10.2026 को नवरात्रि पर्व के मद्देनजर रात्रि एवं प्रभात गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में 18 बोरियों एवं 81 पैकेटों में भरा कुल 735 किलो 440 ग्राम गांजा* बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी:
1.  ट्रक चालक राहुल विश्वकर्मा पिता हरिशंद्र विश्वकर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी जमीबारी, थाना निजामाबाद, जिला आजमगढ़ (उ.प्र.)
2.  खलासी *नारायण मंडल पिता गोन्दो महतो, उम्र 50 वर्ष, निवासी अलगडीहा, थाना बगोदर, जिला गिरिडीह (झारखंड)

आरोपियों के विरुद्ध थाना जयसिंहनगर में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।      जप्त मशरूका:
– 735 किलो 440 ग्राम गांजा कीमत ₹73,50,000
– ट्रक की कीमत ₹40,00,000
– 3 मोबाइल फोन कीमत ₹5,000
– *कुल कीमत लगभग ₹1,13,55,000

सराहनीय भूमिका: उक्त कार्रवाई में एसडीओपी ब्यौहारी श्री ऋषभ चारी के मार्गदर्शन में निरीक्षक अजय बैगा, सउनि प्रमोद कुमार, सउनि सुरेश सिंह, प्र.आर. 383 आदित्य शुक्ला, प्र.आर. 538 रुस्तम सिंह, आर. 191 ऋषिकांत मिश्रा, आर. 441 नीरज शुक्ला, आर. 711 धीरशाह बैगा, म.आर. 715 खुशबू लोधी एवं साइबर सेल टीम शहडोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

– जिला शहडोल, जयसिंहनगर से निशांत राव की रिपोर्ट
बेबाक शक्ति न्यूज

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper